फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rahul Gandhi express wish to Play Hockey to Pargat Singh in Jalandhar during Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: हॉकी का मैच खेलना चाहते थे राहुल, सांसद के निधन से दिल में ही रह गई तमन्ना

Mon, 16 Jan 2023 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 01:50 PM IST
सार

रविवार को मैच जालंधर में खेला जाना था, जिसके लिए स्पोर्ट्स किट भी आ चुकी थी। उत्तम क्वालिटी की हॉकी स्टिक भी पहुंच चुकी थी। शनिवार को चौधरी संतोख सिंह की मौत और रविवार को अंतिम संस्कार होने के कारण राहुल गांधी ने मैच को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi express wish to Play Hockey to Pargat Singh in Jalandhar during Bharat Jodo Yatra
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : twitter @bharatjodo

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान और सांसद राहुल गांधी ने जिंदगी में कभी हॉकी मैच नहीं खेला है। हॉकी खेलने की तमन्ना उनके दिल में थी और पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बाकायदा इसका जिक्र भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री विधायक परगट सिंह से किया। उन्होंने कहा कि परगट मैंने लाइफ में कभी हॉकी नहीं खेली है। ओलंपियन परगट सिंह के आगे राहुल ने इच्छा क्या जाहिर की, रविवार सुबह खालसा कॉलेज में एक हॉकी का मैच रख दिया गया। जिसके लिए बाकायदा ट्रैक सूट से लेकर सारे तामझाम पूरे कर लिए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी का इंतजाम भी जल्दबाजी में किया गया। कौन से खिलाड़ी किस टीम में खेलेंगे, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई।
विज्ञापन


रविवार को मैच जालंधर में खेला जाना था, जिसके लिए स्पोर्ट्स किट भी आ चुकी थी। उत्तम क्वालिटी की हॉकी स्टिक भी पहुंच चुकी थी। शनिवार को चौधरी संतोख सिंह की मौत और रविवार को अंतिम संस्कार होने के कारण राहुल गांधी ने मैच को रद्द कर दिया और परगट सिंह को कहा कि आपके साथ फिर कभी मैच खेलेंगे, आज शोक का दिन है। इसके बाद परगट सिंह ने मैच के खिलाड़ियों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


अमर उजाला के साथ बातचीत में परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी हॉकी मैच नहीं खेला, इसकी इच्छा जाहिर की थी। वह हॉकी का खेलना चाहते हैं, लेकिन शनिवार को चौधरी संतोख सिंह के निधन के कारण कांग्रेस शोकाकुल है। इसलिए मैच को रद्द किया गया है। वैसे मैच भी ज्यादा लंबा नहीं था, थोड़े समय का रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को दिया सोमवार को मिलने का समय
परगट सिंह के विधानसभा हलके में पार्षद हरशरण कौर हैप्पी समेत भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। तमाम महिलाएं राहुल से मिलना चाहती थीं, लेकिन रविवार को सिक्योरिटी के कारण समय फिक्स नहीं हो पाया। सिक्योरिटी शेड्यूल में महिलाओं के मिलने का वक्त नहीं था। राहुल के समक्ष यह बात पहुंची तो उन्होंने सोमवार को मिलने का वक्त दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed