फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Police Raid on house of drug smugglers in Ganna village of Jalandhar 

Raid on Drug Smugglers: पंजाब पुलिस के 600 कर्मियों ने सुबह पांच बजे घेरा गन्ना गांव, 36 घरों में एक साथ दी दबिश

Sun, 29 May 2022 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 04:26 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के इस अभियान में 92 किलो चूरा पोस्त, 60 ग्राम हेरोइन, 260 लीटर अवैध देशी शराब, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी और सोने के आभूषण बरामद किए गए है। इसके अलावा पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Punjab Police Raid on house of drug smugglers in Ganna village of Jalandhar 
जालंधर में गन्ना गांव में तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नशे के खिलाफ जंग छेड़ते हुए रविवार सुबह पांच बजे फिल्लौर के निकट गन्ना गांव को पंजाब पुलिस के 600 कर्मचारियों ने घेर लिया। नशे के लिए बदनाम जालंधर के फिल्लौर और लुधियाना बॉर्डर पर स्थित गांव गन्ना के जिन घरों को पुलिस ने चिन्हित किया था, उनसे न कोई बाहर निकल आया और न कोई अंदर जा सका। नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात इस गांव में करीब 550 घर हैं। करीब 200 घरों में नशा बिकता है। 

विज्ञापन


इस गांव के निवासियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 300 प्राथमिकी दर्ज हैं। गांव में अवैध शराब की बिक्री भी जोरों पर है। अभियान को लीड कर रहे एसएसपी जालंधर स्वप्न शर्मा ने कहा कि पूरे ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी और इसे एक सप्ताह तक गुप्त रखा गया था। उन्होंने कहा कि 10-10 पुलिस कर्मियों की 60 टीमों का गठन किया गया था। जालंधर जिले की एसटीएफ विंग भी प्रत्येक टीम का हिस्सा थी। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने गांव में दबिश दी। करीब 600 जवानों और पुलिस अधिकारियों ने गांव की घेराबंदी की और सभी रास्तों पर नाकाबंदी करके एक-एक घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के साथ-साथ लाखों रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 36 घरों की पहचान की। तलाशी अभियान के दौरान कुल 92 किलो चूरा पोस्त, 60 ग्राम हेरोइन, 260 लीटर अवैध देशी शराब, 5 लाख रुपये की ड्रग मनी और सोने के आभूषण बरामद किए गए। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वही गांव है, जहां से महाराजा रणजीत सिंह पुलिस एकेडमी में नशे की सप्लाई जाती थी। सतलुज के किनारे पर फिल्लौर में लुधियाना की सीमा पर बसे इस गांव से जालंधर समेत अन्य स्थानों पर चिट्टे की सप्लाई होती है।  

किराने की दुकान पर तंबाकू की पुड़ियों में पैक कर बेचा जा रहा था चिट्टा

पुलिस ने सुबह जब कार्रवाई शुरू की तो गांव के एक-एक घर और एक-एक दुकान की तलाशी ली गई। पुलिस ने किराने की दुकानों से चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए। किसी को पता न चल पाए, इसलिए दुकानों में चिट्टा तम्बाकू की पुड़ियों में पैक करके बेचा जा रहा था। इसके अलावा घरों से भी भारी मात्रा में भुक्की के अलावा अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। एक घर में महिला को पकड़ा गया है जिसने खुद बताया कि उनके घर में ट्रक चलाने वाले ड्राइवर आते थे, जिन्हें वह भुक्की की पुड़िया बेचती है। महिला के घर से लाखों रुपये की ड्रग मनी भी मिली है। गांव को पुलिस ने सुबह ही छावनी बना दिया और हर आने जाने वाले की तलाशी ली गई। ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं कहने वालों को भी पूरी जांच के बाद ही छोड़ा गया। पुलिस ने वाहनों की डिग्गी, स्टेपनी, पर्स, ऑफिस बैग आदि की अच्छी तरह से तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed