{"_id":"9e1012c862b20275e8f31e449f9b82da","slug":"punjab-next-government-aap-chotepur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अगली सरकार बनाएगी आप : छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अगली सरकार बनाएगी आप : छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Sun, 17 May 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बेईमान भगाओ पंजाब
विज्ञापन
बचाओ चेतना रैली में दावा किया है कि 2017 में पंजाब में आम आदमी पार्टी
स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। वह रविवार को चेतना रैली के तहत कपूरथला के
मंसूरवाल एरिया में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी
कपूरथला की ओर से पंजाब आर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्य त्रिलोचन सिंह की
अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।
छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में कुशासन है। बसों में भी बहन-बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब के मंत्रियों ने हर काम पर अपना अधिकार जमाया हुआ है। आम आदमी का बुरा हाल है। इन हालात में आम आदमी पार्टी आम इंसान को राजनैतिक कुचक्र से बाहर निकालने के लिए ही यह अभियान चला रही है। पंजाब कनवीनर ने वर्करों से कहा कि वह डटकर काम करें।
विपक्षी दल आप के बढ़ते वर्चस्व से बौखलाकर गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि उनको पंजाब में से अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही है। इसलिए किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। अपना फोकस केवल और केवल विधानसभा 2017 पर केंद्रित करें। शिकायत निवारण सेल के सदस्य डा. दलजीत सिंह ने भी केंद्र व पंजाब सरकार की करतूतों की पोल खोली।
चंडीगढ़ से मीना शर्मा व दिल्ली से आए विधायक नरेश यादव, प्रकाश जालेकर ने आगामी योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा स्थानीय आप नेता कंवर इकबाल, पार्षद बेगोवाल जोगिंदर सिंह मुल्तानी, प्रेम सिंह भुलत्थ, लेहंबर सिंह भुलत्थ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रविंदर सिंह, सुरेश हांडा, सुखदेव राज बब्बर, जगजीत सिंह लखनकलां, प्रेम सल्गोत्रा, शशि मेहता, एडवोकेट गुरदीप सिंह, सुरिंदर पड्डा, चरणजीत हंस, तेजबीर सिंह, प्रेम, लाडी गांव मुनार, गोना लखनकलां, संदीप लखन कलां मौजूद थे।