फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab crime laborer murder in Kapurthala village chakkoki mand

Punjab Crime: कपूरथला में मजदूर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, 15 साल से चक्कोकी मंड रह रहा था चंदन

Sat, 22 Jun 2024 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

कपूरथला के गांव चक्कोकी मंड में मजदूर की हत्या कर आरोपी फरार हो गए। मृतक चंदन किरकरा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। वह गांव के किसान कर्म सिंह के पास 15 साल से काम कर रहा था।

विज्ञापन
Punjab crime laborer murder in Kapurthala village chakkoki mand
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला के सब डिवीजन भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड में देर रात एक प्रवासी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर चंदन किरकरा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक चंदन किरकरा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद ढिलवां पुलिस और डीएसपी भारत भूषण मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक चंदन किरकरा गांव चक्कोकी मंड में रह रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की लगभग 20 एकड़ भूमि है। कर्म सिंह ने खेती और देखरेख के लिए चंदन किरकरा को काम पर रखा था। चंदन पिछले 15 वर्षों से कर्म सिंह के खेतों का काम देखता है। वह खेत में ही बनी मोटर पर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्म सिंह सुबह खेतों में गया तो देखा चंदन खून से लथपथ पड़ा था। उसकी किसी ने तेज हथियारों से हमला कर हत्या की है। कर्म सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भारत भूषण पुलिस और टेक्नीकल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि टेक्नीकल टीम सभी तथ्यों को देखते हुए जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजीश से जुड़ा लग रह रहा है। चंदन का मोबाइल फोन और बाइक घटना स्थल पर मिली है। इसलिए मामला लूट से जुड़ा नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed