फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Congress President Raja Vading's personal secretary dies in road accident

सड़क दुर्घटना में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के निजी सचिव की मौत

Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab Congress President Raja Vading's personal secretary dies in road accident
भूपेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : ABOHAR
अबोहर। फाजिल्का रोड गांव घल्लू के पास शनिवार को रात एक कार व ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में कार सवार पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बराड़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरकारी अस्पताल में मौजूद डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि बीती रात थाना खुईखेड़ा के प्रभारी को सूचना मिली थी कि गांव घल्लू के बस स्टैंड से थोड़ा आगे एक कार की ट्रैक्टर के साथ टक्कर हुई है। जिस पर थाना प्रभारी ने पहुंचकर कार में से घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि व्यक्ति के पास मिले दस्तावेज के अनुसार पहचान साउथ एवेन्यू अबोहर निवासी भूपिंद्र सिंह बराड़ के रूप में हुई है, जो कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडि़ंग के निजी सचिव थे। उधर, कांग्रेस के प्रधान राजा वडि़ंग ने भी फेसबुक पर भूपिंद्र सिंह बराड़ के देहांत पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दुख जताया है। थाना खुईखेड़ा के जांच अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मृतक के बहनोई के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इधर, इसी घटना में घायल ट्राली चालक गांव घल्लू निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर के पीछे लकड़ी से बनी ट्राली लगाकर अपने घर की ओर आ रहा था कि फाजिल्का की ओर से आ रहे तेजगति कार चालक ने पीछे से उसकी ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सहित उसकी ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई और वह भी घायल हो गया। घटना के बाद उसके परिजनों ने उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना खुईखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed