फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP President Sunil Jakhar Visit Jalandhar Update News in Hindi

Jalandhar News: सुनील जाखड़ पहुंचे जालंधर, कहा- हरियाणा को एक इंच जमीन चंडीगढ़ से नहीं लेने देंगे

Mon, 17 Jul 2023 01:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

सुनील जाखड़ ने कहा कि चंडीगढ़ की एक इंच जमीन हरियाणा को नहीं लेने देंगे। जाखड़ ने कहा कि पंजाब भाजपा इस मामले में पूर्ण रूप से स्टैंड लेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर पर जाखड़ ने कहा कि पंजाब की खुद मुख्तयारी पंजाब के लोगों के पास होनी चाहिए।

विज्ञापन
Punjab BJP President Sunil Jakhar Visit Jalandhar Update News in Hindi
सुनील जाखड़ पहुंचे जालंधर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि हरियाणा को चंडीगढ़ से एक इंच भी जमीन नहीं लेने देंगे, इसके लिए पूरा स्टैंड लिया जाएगा। हालांकि पंजाब की यूनिवर्सिटी का चांसलर सीएम होना चाहिए या राज्यपाल इस पर जाखड़ ने गोलमोल उत्तर दिया। जाखड़ सोमवार को जालंधर भाजपा के स्थानीय नेताओं से मीटिंग करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि हरियाणा ने अपनी अलग विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन से 10 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, अभी जमीन दी नहीं गई है और यह भी साफ है कि जमीन हरियाणा को नहीं लेने दी जाएगी। पंजाब में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान की जिम्मेदार आप सरकार की है क्योंकि पहले ही मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज ने चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


ऑरेंज व रेड अलर्ट दिया था लेकिन सीएम मान अपने घरेलू काम में व्यस्त रहे। उल्टा भगवंत मान, केजरीवाल के साथ पंचकूला में वोट मांग रहे थे। इतना ही नहीं पंजाब में बाढ़ का माहौल है लेकिन मुख्यमंत्री अपनी सालगिरह मनाने में व्यस्त हैं। माना कि यह उनकी निजी जिंदगी है लेकिन बहुत सारे मंत्री भी इस प्रोग्राम में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संत सीचेवाल को अगर मुख्यमंत्री नहीं बना सकते तो कम से कम फ्लड मैनेजमेंट का विभाग ही दे दें और अधिकारियों के दफ्तरों को ताले लगा दें क्योंकि उनसे तो मैनेजमेंट हो नहीं रही। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस लीडरशिप ने आप के आगे घुटने टेक दिए हैं। सारी कांग्रेस में घबराहट थी कि उन्हें घोटालों में अंदर जाना पड़ेगा लेकिन अब समझौता हो गया है। आप का समर्थन कांग्रेस इसलिए कर रही है ताकि बाकी बचे नेताओं को किसी तरह से विजिलेंस से बचा लिया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री से लेकर तमाम विधायक फोटोशूट में व्यस्त हैं। सीएम मान जालंधर आकर बाढ़ में खड़े होकर यह कहकर चले गए कि यहां पर ऐसा स्थान बनाओ कि युवा आकर सेल्फी लिया करें। 

भाजपा नेता सर्किट हाउस में होर्डिंग्स लगाते रहे, जाखड़ फाइव स्टार में मीटिंग कर चले गए

सुनील जाखड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जालंधर पहुंचे। उनके आने की तैयारियों को लेकर भाजपा ने शहर में होर्डिंग्स की बाढ़ लगा दी। पीएपी चौक से लेकर सर्किट हाउस तक हर कदम पर भाजपा नेताओं ने अपने फोटो वाले होर्डिंग्स लगा रखे थे। सर्किट हाउस के आसपास तो पूरा इलाका बोर्ड से भरा पड़ा था। कार्यकर्ताओं को सूचना थी कि जाखड़ पहले मीडिया से बात करेंगे फिर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और शाम को चार बजे उन नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे, जिन्होंने हाल ही में बाकी दलों को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की है।

मजेदार बात है कि होर्डिंग्स तो सर्किट हाउस के आसपास लगे रह गए और जाखड़ फाइव स्टार होटल रमाडा में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। कई नेता असमंजस में रहे कि उनको कहां पहुंचना है? एक नेता चलती बैठक में पहुंचे और कहा कि उनको तो आधे घंटे पहले पता चला कि आप जालंधर में आ रहे हो। मीटिंग के दौरान एक देहात के नेता से वरिष्ठ नेता ने उपचुनाव में हार का कारण पूछा। देहात का नेता बताने लगा तो स्टेज से बोला कि बस करो अब.... इस पर नेता ने बोला कि अगर चुप ही करवाना था तो बुलाया क्यों?

मीटिंग के दौरान चुनावी हार पर चर्चा हुई तो कई नेताओं ने एक सुर में कहा कि हम जमीनी स्तर पर काम नहीं कर पाये। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि मैं टीम लीडर नहीं हूं, मैं टीम का हिस्सा हूं। मेरी ताजपोशी की बात कही जा रही थी, मेरे कंधों पर बड़ा बोझ है। जाखड़ ने तमाम नेताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और कहा कि सबको एक साथ मिलकर चलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed