फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, RMSA teachers, will protest, government, faridkot, jalandhar

सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे रमसा अध्यापक

Sun, 10 Apr 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 10 Apr 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
protest, RMSA teachers, will protest, government, faridkot, jalandhar
प्रदर्शन - फोटो : demo
एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन पंजाब की तरफ से शनिवार को फरीदकोट में प्रदेश स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले 8 सालों से पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 14 हजार एसएसए/रमसा अध्यापकों की सेवाएं स्थायी करने की मांग की गई और साथ ही इसके लिए राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का एलान किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के प्रांतीय प्रधान दीदार सिंह मुदकी व प्रांतीय महासचिव हरजीत सिंह जीदा ने कहा कि शिक्षा अधिकार कानून व मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड व कार्यकारिणी कमेटी के साथ हुई मीटिगें साबित करती हैं कि वह शिक्षा विभाग का हिस्सा है और ऐसे हालात में सरकार एसएसए व रमसा अध्यापकों का अलग कैडर नहीं तैयार कर सकती।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2012 में रमसा अध्यापकों की सेवाएं स्थायी करने का वादा किया था और इसके लिए 3 जून 2015 को शिक्षा मंत्री ने हाई पावर कमेटी का भी गठन किया था। हालांकि सरकार अपने इस वादे से साफ मुकर गई लेकिन हाल ही में 2 फरवरी 2016 को मुख्य सचिव व डीजीएसई ने यूनियन के साथ मीटिंग करते हाई पावर कमेटी से मार्च तक रिपोर्ट लेकर सेवाएं स्थायी करने का भरोसा दिया था लेकिन उनका वादा भी अधर में लटक कर रहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसए/रमसा के तहत कार्यरत अध्यापकों समेत अन्य शिक्षा कर्मियों की सेवाएं स्थायी करने, 12 माह से रुका वेतन जारी करने, वेतन से कटौती वापस लेकर बकाया जारी करने, महिला अध्यापकों को छह माह की प्रसुता छूट्टी देने व संघर्ष के दौरान यूनियन नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की गई।


कन्वेंशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजवीर समराला, गुरप्रीत सिंह रूपरा, जजपाल बाजेके, सपरजन जोन, दलजीत कौर, सुखजिंदर सिंह मोगा, जगसीर सिंह, अमनदीप कौर फिरोजपुर समेत डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के नेता संतेष भूंदड़, 3442 अध्यापक यूनियन के आकाश अरोड़ा, 7654 अध्यापक यूनियन के रमन चावला ने भी विचार रखे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed