फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest. labour protest, labour of village gurusar, protest against sarpanch, muktsar, jalandhar

गांव गुरुसर के मजदूरों का सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Fri, 09 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
protest. labour protest, labour of village gurusar, protest against  sarpanch, muktsar, jalandhar
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
लंबे समय से शौचालय न बनाए जाने के रोषस्वरूप गांव गुरुसर के मजदूरों ने शुक्रवार को सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


गांव के मजदूरों मेंबर पंचायत हरनेक सिंह, गुरदीप कौर, अंग्रेज कौर, जसविंदर सिंह, जीत सिंह, ठाणा सिंह, चंद सिंह रानी कौर, बूटा सिंह, गुलाब सिंह, गुरलाल सिंह और चरणजीत सिंह ने कहा कि पास के सभी गांवों में शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं उनके गांव का सरपंच बार-बार टाल-मटोल कर रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ही मजदूरों ने राज्य सरकार से कपास चुगाई का मुआवजा देने की मांग भी की। मजदूर नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान न किया गया तो वह बीडीपीओ और एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच नायब सिंह काला ने कहा कि अभी तक मजदूरों के खाते में पैसे नहीं आए। जब पैसे आएंगे तब शौचालय बना देंगे। पब्लिक हेल्थ के जेई राज कुमार के अनुसार अभी तक फंड ही नहीं आया। फंड आने पर ही अगला कार्य शुरू होगा। वहीं बीडीपीओ गिद्दड़बाहा गगन शरण गगनेजा का कहना था कि यह कार्य तो पंचायत के अधीन ही नहीं आता। इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed