फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom consumer clerk arrested in bribe case

दो हजार रिश्वत लेते पावरकॉम का उपभोक्ता क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2020 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Powercom consumer clerk arrested in bribe case
विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट की टीम ने किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन तब्दील करने की फीस जमा करवाने के नाम पर दो हजार की रिश्वत लेते हुए पावरकॉम की जैतो सब डिवीजन के उपभोक्ता क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क बलविंदर सिंह चंदभान के खिलाफ थाना विजिलेंस में केस दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार जैतो की सादा पत्ती निवासी किसान बलदेव सिंह फौजी ने अपना ट्यूबवेल कनेक्शन तबदील करवाना था और उसकी फाइल दफ्तर में जमा करवानी थी। फाइल के साथ तबदीली फीस के रूप में 11457 रुपये का ड्राफ्ट जमा होना था। उसे बलदेव सिंह ने तैयार करवा लिया था। पावरकॉम दफ्तर का उपभोक्ता क्लर्क बलविंदर सिंह ड्राफ्ट का वाउचर भरने के नाम पर दो हजार की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने क्लर्क के साथ सौदा तय करते हुए शिकायत विजिलेंस से कर दी। शिकायत पर विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट के डीएसपी अश्वनी कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर सोहन सिंह की अगुवाई वाली टीम ने उपभोक्ता क्लर्क को किसान बलदेव सिंह से रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed