फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Poster release of Baba Farid Arrival programs

Jalandhar News: बाबा फरीद आगमन के कार्यक्रमों का पोस्टर रिलीज

Mon, 09 Sep 2024 03:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Poster release of Baba Farid Arrival programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। बाबा फरीद जी के स्पर्श वाले शहर फरीदकोट में मनाए जाने वाले आगमन पर्व कार्यक्रमों का पोस्टर जारी किया गया। बाबा फरीद धार्मिक संस्थाओं के दीपिंदर सिंह सेखों वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. गुरिंदर मोहन सिंह प्रबंधक और कोषाध्यक्ष, गुरजाप सिंह सेखो और नरइंद्रपाल सिंह बराड़ कार्यकारणी सदस्यों ने इन कार्यक्रमों का विवरण जारी किया। विवरण के अनुसार 12, 13 और 14 सितंबर को 8वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए बाबा फरीद जी की जीवनी पर आधारित श्लोकों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आगमन पर्व का आगाज 19 सितंबर को गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद और गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ से होगा। 19 सितंबर से 22 सितंबर तक कथा-विचार और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को टिल्ला बाबा फरीद जी में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद विशाल नगर-कीर्तन होगा। उसी दिन गोदड़ी साहिब में धार्मिक दीवान सजाया जाएगा और चुनी गई शख्सियत को मानवता की सेवा के लिए बाबा फरीद अवॉर्ड दिया जाएगा। विभिन्न रागी जत्थे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed