{"_id":"6a7805cbd58bd2a0c3069569","slug":"police-strict-regarding-independence-day-celebrations-in-jalandhar-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बढ़ी सख्ती: जालंधर में पुलिस कमिश्नर ने जांची व्यवस्थाएं, किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बढ़ी सख्ती: जालंधर में पुलिस कमिश्नर ने जांची व्यवस्थाएं, किया औचक निरीक्षण
Sun, 09 Aug 2026 10:20 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:20 AM IST
सार
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी, तैयारियों और चल रही चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर का औचक निरीक्षण
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जालंधर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों, पुलिस नाकों/पोस्टों और पुलिस स्टेशनों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी, तैयारियों और चल रही चेकिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने, प्रभावी चेकिंग करने और हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कहा कि शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रबंध लगातार जारी रहेंगे।