पंजाब: पीएपी के बाहर धरना देने गए युवाओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, दूसरी ओर पुलिस नाका तोड़कर शिक्षा मंत्री की कोठी में पहुंचे शिक्षक
जालंधर में पीएपी के बाहर धरना देने गए युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं दूसरी शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के पास मोर्चा लगाए बैठे बीएड टेट पास अध्यापक पुलिस को चकमा देकर नाका तोड़कर मंत्री के घर के बाहर जा पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में कांस्टेबल भर्ती के लिए आए छात्र-छात्राओं ने शनिवार को तीसरे दिन भी पीएपी गेट पर धरना लगाने का प्रयास किया। अंदर कांस्टेबल भर्ती के लिए पेपर चल रहा था, जिसका पता चलते ही बाकी के छात्र छात्राएं वहां पहुंच गए। आरोप था कि अंदर सिफारिशी लोगों को ही भेजा गया है जबकि योग्यता वालों को बाहर रखा गया है।
इस दौरान सभी ने कांग्रेसी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच गया और पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया। धरना देने पहुंची लड़कियों को भी पुरूष मुलाजिमों ने धक्के से उठाया। इससे चार लोग घायल हो गए।
शाम को विधायक पवन कुमार टीनू ने साथियों के साथ थाना के बाहर नारेबाजी की और डीसीपी पर कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक किशनदेव भंडारी व अमरजीत सिंह अमरी अस्पताल पहुंचे। इस घटनाक्रम से जालंधर में राजनीति पूरी तरह से गर्मा गयी है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गले से खींच कर वहां से उठाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। महिला पुलिस को साथ नहीं लिया गया।
यह भी पढ़ें ः भारत-पाक व्यापार को लेकर सिद्धू का बयान: कहा- व्यापार फिर से शुरू हो, इससे सबको फायदा होगा
अकाली व भाजपा नेताओं ने कहा कि डीसीपी जगमोहन सिंह ने खुद लड़कियों के साथ हाथापाई की है और धक्के मारे हैं। जालंधर में पुलिस भर्ती को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया हुआ है कि इसमें धक्केशाही की गई है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कोई धक्केशाही नहीं की है। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ उलटा धक्केमुक्की की गई थी।
पुलिस नाका तोड़कर शिक्षा मंत्री की कोठी में पहुंचे शिक्षक, परगट सिंह को बाहर निकलकर देना पड़ा आश्वासन
जालंधर में शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के पास मोर्चा लगाए बैठे बीएड टेट पास अध्यापक पुलिस को चकमा देकर नाका तोड़कर मंत्री के घर के बाहर जा पहुंचे। इससे पहले कि पुलिस उनको रोक पाती उन्होंने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुन कर परगट सिंह को बाहर आना पड़ा और आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में सरकार भर्ती विज्ञापन निकालेगी।
जरलंधर में बीएड टेट पास अध्यापक कई दिन से शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर मोर्चा लगाए हुए हैं। इनके कुछ साथी अलग-अलग स्थानों पर पानी की टंकियों की चढ़े हैं। मंत्री के आवास का घेराव करने आए इन अध्यापकों को अभी तक पुलिस बैरिकेड लगाकर रोके हुए थी।
शनिवार को इन्होंनें पुलिस को छकाया और चकमा देकर मंत्री के घर के गेट पर पहुंच गए। मंत्री परगट सिंह के घर के बाहर अध्यापकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। शोर सुनकर परगट सिंह घर से बाहर आए और अध्यापकों से बातचीत की। यूनियन के प्रधान संदीप ने कहा कि राज्य में हजारों पद हिंदी और पंजाबी के अध्यापकों के खाली पड़े हुए हैं पर सरकार भरती ही नहीं कर रही है। जब तक भर्ती नहीं होती तब तक टंकी पर चढ़े हुए उनके साथी नीचे नहीं उतरेंगे। टंकी पर धरना लगातार चलता रहेगा। मुख्यमंत्री चन्नी को चेतावनी देते हुए संदीप ने कहा कि जितने चाहे उतने केस दर्ज कर लें, लेकिन वह टंकी से तभी उतरेंगे, जब उनकी मांग पूरी।