फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police alert on input of terrorist attack special barrier set up on Punjab-Himachal border

अलर्ट पर पुलिस: अमृतसर में धार्मिक स्थलों के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, पठानकोट में हिमाचल सीमा पर लगे नाके

Sat, 31 Dec 2022 05:22 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 05:22 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस भी सचेत हो गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बना दी गई है। शहर को ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सभी रास्तों पर सख्त नाकाबंदी की गई है। वहीं अलग-अलग पुलिस थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Police alert on input of terrorist attack special barrier set up on Punjab-Himachal border
फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस पूरी तरह से हरकत में आ गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक सभी अफसरों को फील्ड में उतार दिया गया। साथ ही आने वाले तीन से चार दिनों तक उन्हीं इलाकों में सक्रिय रहने का आदेश दिया है। इतना नहीं अफसरों से मोर्चा भी संभाल लिया है। वाहनों की जांच से लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस की टीमें प्रत्येक चीज पर नजर रख रही हैं। साथ ही लोगों को कहा गया है कि किसी संदिग्ध को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों का यह इनपुट पठानकोट एयरबेस हमले की बरसी से ठीक पहले आया है। हालांकि पंजाब पुलिस पहले से ही इस चीज को लेकर संजीदा है। 23 जिलों में स्थित 400 पुलिस थानों के अलावा 170 सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई दी गई। सुरक्षा में 2000 से अधिक मुलाजिम तैनात हैं। इसके अलावा सभी इमारतों में कैमरों का इंतजाम किया गया है। साथ ही सारे आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मोहाली में एक थाने की रेकी तक की गई। एडीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने में पंजाब पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस की तरफ से सारे पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन


अमृतसर में धार्मिक स्थानों के आसपास बढ़ाई सुरक्षा
अमृतसर पुलिस भी सचेत हो गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बना दी गई है। शहर को ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सभी रास्तों पर सख्त नाकाबंदी की गई है। वहीं अलग-अलग पुलिस थानों और पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर बार्डर एरिया के अजनाला, अटारी, खासा, मुहावा, सुल्तानिवंड, मजीठा, कत्थूनंगल में पुलिस पहले से ज्यादा चौकस हो गई है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला है। वहीं बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष पर बढ़ी संख्या में श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आते है। वहीं श्रद्धालु श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और श्री राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर में भी नतमस्तक होने आते हैं। इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि अलर्ट को मुख्य रख शहर को पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

पंजाब में आतंकी हमले का इनपुट मिलने और नववर्ष को लेकर पठानकोट पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। इसी के चलते शुक्रवार को पठानकोट पुलिस ने एसपी (गुप्तचर) मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पंजाब हिमाचल सीमा पर चक्की पुल पर नाका लगाया है। इस दौरान हर आने-जाने वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि डीजीपी गौरव यादव एवं एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देश के अनुसार पठानकोट में विशेष नाका लगाया गया है। इसमें वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है और वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि नववर्ष पर कोई भी शरारती तत्व पठानकोट में किसी वारदात को अंजाम न दे सके, इसे लेकर पुलिस सतर्कता बरती रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसमें पठानकोट शहर में झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने वाले लोगों के पहचान पत्र की जांच और गुज्जरों के डेरों पर जाकर पूछताछ शामिल है।


उन्होंने पठानकोट के होटल एवं रेस्टोरेंट मालिकों से ठहरने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र लेने और जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासी भी अतिरिक्त सतर्कता बरतें। अगर उनके आसपास कोई भी अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना करें। नववर्ष पर हुल्लड़बाजी करने वालों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर नववर्ष पर कोई भी हुल्लड़बाजी करता पाया गया या फिर शराब पीकर गाड़ी चलाता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed