{"_id":"60e9de358ebc3eb2ca06e02a","slug":"people-got-relief-due-to-rain-in-jalandhar-and-bathinda-jalandhar-news-pkl419576875","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर और बठिंडा में बारिश से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर और बठिंडा में बारिश से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर/बठिंडा। तेज हवाओं के साथ शनिवार दोपहर को जालंधर व बठिंडा में हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जालंधर में बारिश से तापमान में 7 डिग्री की कमी आई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिरकर 36 डिग्री पर आ गया।
वहीं, दूसरी ओर बठिंडा में भी बारिश से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। यहां पर 0.0 एमएम बारिश हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 व अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया है
मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि अगले करीब एक हफ्ते तक इसी तरह बारिश की संभावना है। वहीं, दूसरी बारिश होने से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। अब बरसाती पानी से ही उनकी धान की फसल के लिए पानी की जरूरत काफी हद तक पूरी हो जाएगी। वहीं, पावरकॉम को भी कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि भाखड़ा व पौंग डैम में जल स्तर बढ़ने से बिजली उत्पादन के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जमकर बारिश की जरूरत : सुखदेव सिंह
किसान सुखदेव सिंह ने कहा कि धान की बुआई का सीजन चल रहा है। इसकेलिए पानी की अधिक जरूरत होती है। बिजली संकट होने के कारण किसान जेब से पैसा खर्च कर जनरेटर का उपयोग कर पानी की मोटर चला रहे हैं। अगर बारिश जमकर हो जाए तो किसानों का आर्थिक नुकसान से बचाव हो जाएगा।