फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People caught the thieves and turned their faces black

जालंधर : लोगों ने चोरों को पकड़कर किया मुंह काला... दोनों आरोपियों की धुनाई, पीठ पर पेंट से लिख दिया चोर

Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
People caught the thieves and turned their faces black
जालंधर। एक टेंपो से दो चोरों को चावल की बोरी चोरी करना मंहगा पड़ गया। इन चोरों ने जैसे ही टेंपो से चावल की बोरी चोरी की, टेंपो वाले ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार चोरों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चोरों के सिर के बाल काट डाले और उनकी पीठ पर पेंट से चोर लिख दिया। इसके अलावा उनका मुंह भी काला कर दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार थाना डिवीजन आठ के सुंदर नगर में लगभग दोपहर 3 बजे एक टेंपो चालक इलाके में राजमा और चावल की सप्लाई देने आया था। जब वह एक किरयाने की दुकान में चावल के बोरे की सप्लाई देने अंदर गया तो पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसके टेंपो से चावल की एक बोरी उठा ली और मौके से फरार होने लगे। टेंपो चालक ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई करने और मुंह काला करने के बाद गुस्साई भीड़ ने चोरों के बाल काट दिए और स्प्रे पेंट से उनकी पीठ पर ‘चोर’ लिख दिया। मौके पर पहुंचे एसआई निर्मल सिंह ने चोरी के आरोपियों को लोगों की हिरासत से छुड़ाया और पहले उन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया। उनका कहना था कि दोनों का इलाज और मेडिकल करवाकर आगे मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed