फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People caught the minor who reached Gurdwara Sahib in the costume of Nihang

पठानकोट : निहंग की वेशभूषा में गुरुद्वारा साहिब पहुंचे नाबालिग को लोगों ने पकड़ा, पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
People caught the minor who reached Gurdwara Sahib in the costume of Nihang
पठानकोट। शहर के गुरदासपुर रोड स्थित गुरुद्वारा में शनिवार सुबह निहंग सिंह की वेशभूषा में एक नाबालिग घुस आया। गुरुद्वारा में मौजूद संगत और प्रबंधकों को नाबालिग पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू कर दी। कुछ न बताने पर नाबालिग की पिटाई की गई और उसे थाना 1 पुलिस के हवाले कर दिया गया। संगत ने आरोप लगाया कि नाबालिग के केस नहीं थे। उसके बावजूद उसने निहंग सिंह की वेशभूषा धारण की। वहीं, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने भी पत्रकारवार्ता कर इस मामले में गहन जांच की मांग की। अब थाना 1 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इस बाबत जानकारी देते गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलदीप सिंह गुन्ना ने बताया कि उक्त युवक जब गुरुद्वारा में आया तो उल्टी दिशा से परिक्रमा करने लगा। संगत को संदेह हुआ तो उससे पूछताछ की। जब वह कुछ नहीं बोला तो सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। संगत ने उसकी तलाशी ली तो उससे 5 ककार नहीं मिले। केस भी नहीं थे, जिसके चलते संगत ने उसे थप्पड़ भी जड़े और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

अकाली दल अमृतसर ने गहन जांच की उठाई मांग
अकाली दल अमृतसर के जिला प्रधान करतार सिंह ने कहा कि उक्त युवक गुरुद्वारा में क्या लेने आया और अमृत छके बगैर उक्त युवक ने निहंग सिंह की वेषभूषा धारण कर बेअदबी की है। उन्होंने कहा कि उक्त युवक किसी गलत मंशा से गुरुद्वारा में घुसा था। उसने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा बख्शे चोले की बेअदबी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त युवक लुधियाना और रामपुरा फूल के जिन निहंगों के डेरे से आया और जिसने इसे यह चोला पहनाया उस पर भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 6 जून के आसपास पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्व इस प्रकार की घिनौनी हरकतें करते हैं। पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचे और आरोपियों पर बनती सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed