{"_id":"4de17769c3a5e9a97eb01ee369f69974","slug":"pcr-and-traffic-police-launched-a-search-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Fri, 11 Dec 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे की आड़ में आपराधिक घटनाओं को रोकने के मकसद और क्रिसमस व नववर्ष के आगमन को लेकर पीसीआर व ट्रैफिक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। शहर के बैंकों की भी जांच की गई।
पीसीआर इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा ने डॉग स्कवाड, एंटी सैबोटाइज विंग, क्यूआरटी, ट्रैफिक व पीसीआर पुलिस दस्ते और कमांडो टीम को साथ लेकर शहर के विभिन्न सार्वजनिक जगहों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कचहरी कांप्लेक्स और सुविधा सेंटर में जांच की।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों का सामान भी जांचा गया। पीसीआर इंचार्ज ने बताया कि क्रिसमस व नववर्ष को लेकर पुलिस टीम लगातार सक्रिय है और पुलिस टीमें शहर में गश्त कर रही हैं।