फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot's Tanusupriya selected in the Under-19 State Cricket Team

पठानकोट की तनुसुप्रिया का अंडर-19 स्टेट क्रिकेट टीम में चयन, अब नेशनल टीम में जाने के लिए बहाएगी पसीना

Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pathankot's Tanusupriya selected in the Under-19 State Cricket Team
पठानकोट। पहली बार पठानकोट की बेटी ने अंडर-19 राज्यस्तरीय टीम में जगह बनाई हो। गांव भरोली कलां की रहने वाली तनुसुप्रिया का चयन राज्यस्तरीय अंडर-19 के अलावा मेजर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए तनुसुप्रिया होशियारपुर पहुंचीं हैं। होशियारपुर में 16 अगस्त तक जोन वाइज बनी चार टीमों के आपस में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद बरनाला व अमृतसर में होने वाले मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया तो तनुसुप्रिया का नेशनल में चयन तय है। तनुसुप्रिया के चाचा विनोद कुमार ने बताया कि पिछले महीने होशियारपुर में हुए जोन लेवल टूर्नामेंट के लिए पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला से 80 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इसमें से केवल तनुसुप्रिया का चयन हुआ। उन्होंने बतया कि करीब डेढ़ साल पहले तनुसुप्रिया पंजाब स्तरीय मैचों में टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। पीडब्ल्यूडी में सहायक इंजीनियर तनुसुप्रिया के पिता सोमराज, माता कमलेश कुमारी का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि तनु नेशनल खेलने के लिए खूब पसीना बहा रही है। तनु एसडी कॉलेजिएट स्कूल में बारहवीं की छात्रा है।
विज्ञापन

कोच को पूरा यकीन नेशनल टीम में होगा तनुसुप्रिया का चयन
तनुसुप्रिया के कोच अशोक ने बताया कि तनुसुप्रिया बाएं हाथ की तेज गेंदबाज है। इसी खूबी की बदौलत उसका अंडर-19 स्टेट लेवल टीम में चयन हुआ। इसके अलावा तनुसुप्रिया बढ़िया बल्लेबाज भी है। कोच ने भी कहा कि उन्हें यकीन है कि तनुसुप्रिया होशियारपुर में 16 अगस्त तक चलने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर जहां पूरे जिला का नाम रोशन करेगी और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के लिए खेलना सपना : तनुसुप्रिया
तनुसुप्रिया ने कहा कि उनका सपना देश के लिए खेलने का है, जिसके लिए वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कामयाबी के पीछे अभिभावकों और कोच अशोक व्हीटनी, राकेश मार्शल और अश्वनी का बहुत सहयोग रहा। वह स्टेट टीम में बढ़िया प्रदर्शन कर नेशनल टीम में जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed