{"_id":"6692619d74244f90d005c911","slug":"pakistani-drone-recovered-with-three-foreign-pistols-and-seven-magazines-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102405-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तीन विदेशी पिस्तौलें व सात मैगजीन संग पाकिस्तानी ड्रोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तीन विदेशी पिस्तौलें व सात मैगजीन संग पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
Sat, 13 Jul 2024 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने आवाज सुन गोलियां दाग आसमान से जमीन पर गिराया ड्रोन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का/फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल ने आवाज सुनकर गोलियां दाग पाकिस्तानी ड्रोन को आसमान से जमीन पर गिराया है। ड्रोन संग तीन पिस्तौलें व सात मैगजीन मिले हैं। पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम भारतीय तस्करों को उक्त सामग्री भेजी थी, जो बीएसएफ के हाथ लग गई। यह घटना सीमावर्ती गांव मोहर सोना के पास शुक्रवार रात्रि घटी है।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव मोहरसोना के पास जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनीं थी। जवानों ने ड्रोन देख उस पर फायरिंग की। गोली लगने से ड्रोन अनियंत्रित होकर आसमान से खेत में गिर गया। बटालियन-66 के कमांडेंट एमएस रंधावा ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह संयुक्त सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान टीम को ड्रोन संग एक बड़ा पैकेट मिला। इसमें तीन विदेशी पिस्तौलें व सात मैगजीन बरामद हुए। रंधावा ने कहा कि सरहद से नशा और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
फोटो कैप्शन -फाजिल्का (फिरोजपुर) में बीएसएफ ने ड्रोन संग पकड़ा असलहा।