{"_id":"609522e08ebc3ebcff3a2643","slug":"only-chief-minister-will-decide-to-open-shops-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl4125846173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मुख्यमंत्री ही करेंगी दुकानें खोलने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मुख्यमंत्री ही करेंगी दुकानें खोलने का फैसला
विज्ञापन
जालंधर। शहर में लगाए गए मिनी लॉकडाउन के खिलाफ काफी दिनों से आवाजें उठ रही थीं। दुकानदार इस बात से आहत थे कि अगर शहर में शराब के ठेके खुल सकते हैं तो उनकी दुकानें क्यों नहीं। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को डीसी की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया। कई घंटे चली इस बैठक में यह फैसला किया गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ही इस बात का फैसला करेंगे की दुकानों को किस तरह खोला जाए। ताकि किसी को कोई नुकसान न हो।
बैठक के एक रिपोर्ट तैयार करके डीसी ने मुख्यमंत्री को भेज दी है। इस रिपोर्ट में कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनमें से पहला सुझाव यह है कि सभी तरह की दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोल दिया जाए। इसके अलावा दूसरा सुझाव यह है कि सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक चीजों की दुकानें खोली जाए व 11 से 5 बजे तक अनावश्यक चीजों की दुकानें खोली जाए। अब इस बारे में आखिरी फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे।
बैठक में डीसी घनश्याम थोरी, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक परगट सिंह, लाडी शेरोवालिया, सुरिंदर चौधरी, एसएसपी डॉ. संजीव गर्ग, डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी अश्विनी कुमार, एडीसी जसबीर सिंह और एडीसी विशेष सारंगल मौजूद रहे।