फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One more C-Pit camp will be opened in Kapurthala and Pathankot

Jalandhar News: कपूरथला व पठानकोट में खुलेगा एक और सी-पाइट कैंप

Wed, 15 Jan 2025 07:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
One more C-Pit camp will be opened in Kapurthala and Pathankot
फोटो
विज्ञापन

---
-लड़कियों व लड़कों को सेना और पुलिस भर्ती के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण: अमन अरोड़ा
-अब तक पंजाब में 265 लड़कियों दिया जा चुका प्रशिक्षण
----
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य भर के सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड इंम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंपों के माध्यम से पहली बार 265 लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए सेना, सीएपीएफ और पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया है। रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को अपने कार्यालय में सी-पाइट की 5वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही कपूरथला जिले के गांव थेह कांजला में सशस्त्र बलों में भर्ती होने की इच्छुक लड़कियों के लिए एक विशेष सी-पाइट कैंप खोला जाएगा और यह कैंप पूरी तरह महिला स्टाफ की देखरेख में ही चलाया जाएगा। इसी तरह पठानकोट जिले में एक और सी-पाइट कैंप भी स्थापित किया जाएगा, ताकि राज्य के युवाओं को पुलिस, सशस्त्र बलों और सीएपीएफ में रोजगार के योग्य बनाया जा सके। बता दें कि राज्य में इस समय 14 सी-पाइट कैंप चल रहे हैं। अमन अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों को गांव आसल उताड़ (तरनतारन), गांव खेड़ी (संगरूर) और बोरेवाल (मानसा) में निर्माणाधीन तीन नए कैंपों के कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इन सी-पाइट कैंपों के माध्यम से 2,58,760 युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 1,15,649 को रोजगार मिल गया है। इस साल 150 युवाओं को ड्रोन पायलट, 300 युवाओं को सुरक्षा गार्ड और 150 को जेसीबी, क्रेन ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सी-पाइट के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल रामबीर सिंह मान ने बताया कि सी-पाइट कैंपों का स्टाफ युवाओं को सशस्त्र बलों, पुलिस, अर्ध-सैनिक बलों में रोजगार के लिए तैयार करने के अलावा अन्य उद्योगों में नौकरी के योग्य बनाने के लिए भी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed