फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One arrested for providing shelter to shooters accused of Gurlal murder case

गुरलाल हत्याकांड में शूटरों को पनाह दिलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
One arrested for providing shelter to shooters accused of Gurlal murder case
फरीदकोट। गुरलाल हत्याकांड के आरोपी शूटर्स को पनाह दिलवाने के आरोप में सीआईए ने फरीदकोट के एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को गिरफ्तार आरोपी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जुबली सिनेमा चौक में इसी साल 18 फरवरी को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के दो आरोपी शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट लाया है। दोनों से की पूछताछ के आधार पर सीआईए स्टाफ ने इन्हें पनाह दिलवाने में मदद करने के आरोप में फरीदकोट निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के आरोपी दोनों शूटर अमित उर्फ छोटू व राजन जाट को कुछ समय पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड में पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों शूटर घटना से एक दिन पहले रात को फरीदकोट में रुके थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पनाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर ही पुलिस ने हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसे भी रिमांड पर ले लिया है। एसपी डॉ. बालकृष्ण सिंगला ने केस के जांच अधीन होने के चलते आरोपी की भूमिका के बारे में जानकारी देने से इंकार करते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी हरप्रीत सिंह को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही हिरासत में ले लिया था। कहा जा रहा है कि उस समय सियासी दबाव के चलते उस समय उसे छोड़ दिया गया था। अब आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed