फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   one arrest in murder case

दुष्कर्म के बाद मासूम बच्चे का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
one arrest in murder case
छह साल के मासूम की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

दुष्कर्म करने में असफल रहने पर ईंट मारकर की थी हत्या, आरोपी भी नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। छह साल के बच्चे के कत्ल के मामले को नवांशहर पुलिस ने कुछ घंटों में ही हल कर एक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बंगा रोड पर रहने वाले मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका छह साल का बच्चा शुक्रवार दोपहर बाद से लापता था। शनिवार शाम को एक प्लाट में से उनके बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अल्का मीणा, एसपी वजीर सिंह खैहरा और डीएसपी कैलाश चंद्र सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया गया, तो उसमें एक नौजवान बच्चे को खींचकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस उस नौजवान को पकड़ा, तो उसने सारी सच्चाई बयान कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग है और उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसके मुंह पर ईंट मार कर उसका कत्ल कर दिया। आरोपी इसी इलाके में एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed