{"_id":"6489f779e57c9cf550089d46","slug":"once-again-14-mobiles-recovered-from-faridkot-jail-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-99-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फरीदकोट जेल से एक बार फिर 14 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फरीदकोट जेल से एक बार फिर 14 मोबाइल बरामद
Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान एक बार फिर 14 मोबाइल बरामद किए गए हैं जिसके संबंध में जेल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत भेजकर 7 हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को भेजी शिकायत में जेल प्रशासन के अनुसार जेल अधीक्षक की हिदायत पर जेल कर्मियों द्वारा विभिन्न बैरकों की तलाशी ली गई तो 7 हवालातियों से एक-एक मोबाइल बरामद हुआ जबकि 7 मोबाइल लावारिस हालत में मिले। डीएसपी रमनप्रीत सिंह गिल ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद हवालातियों को प्रॉडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की शमूलियत सामने आई तो उसे भी केस में नामजद किया जाएगा।