{"_id":"5d9776658ebc3e01684323fa","slug":"officer-arrested-in-bribe-case-jalandhar-news-pkl3527869170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः डीसी ऑफिस का सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, पुराने दस्तावेज की कॉपी देनी थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः डीसी ऑफिस का सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, पुराने दस्तावेज की कॉपी देनी थी
Sat, 05 Oct 2019 04:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
सीनियर असिस्टेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
- फोटो : JALANDHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार सुबह डीसी दफ्तर के सीनियर असिस्टेंट को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीनियर असिस्टेंट ने रिश्वत की राशि पुराने दस्तावेज मुहैया करवाने के लिए ली थी। विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विजिलेंस की दबिश से सारा दिन डीसी कार्यालय से लेकर तहसील कांप्लेक्स में अफरा तफरी का माहौल रहा। आरोपी राजन चौहान की लगभग एक साल पहले तरक्की हुई थी और वह इसी सीट पर तैनात था। विजिलेंस की टीम ने मौके पर बाकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई है।
विजिलेंस के अधिकारी निरंजन सिंह के मुताबिक सीनियर असिस्टेंट राजन चौहान ने मखदूमपुरा के हेमंत कुमार से रजिस्ट्री कराने के लिए कुछ पुराने दस्तावेज मुहैया को 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत हेमंत ने विजिलेंस ब्यूरोे के एसएसपी दलजिंदर ढिल्लों को कर दी थी। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेमंत ने दस मरले का प्लाट बोली देकर लिया था, लेकिन रजिस्ट्री के लिए उसको पुराने दस्तावेजों की जरूरत थी।
विज्ञापन
हेमंत कुमार इससे पहले नौ हजार रुपये राजन चौहान को दे चुका था। इसके बाद राजन चौहान 20 हजार रुपये और मांग रहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही उसने बाकी पैसे लिए तो विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस की एक टीम ने रोहित के निवास पर भी जाकर तलाशी ली।