फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   office and many schools remained open despite CM 'sorder

सीएम के आदेश के बावजूद खुले रहे कार्यालय व कई स्कूल

Wed, 03 Feb 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 03 Feb 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
 office and many schools remained open despite CM 'sorder
लोकसभा के पूर्व स्पीकर बलराम जाखड़ के निधन पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से घोषित आधे दिवस के अवकाश के आदेशों की जालंधर में कई स्थानों पर पालना नहीं की गई।
विज्ञापन


कई सरकारी कार्यालय में कामकाज चलता रहा। तहसीलों में रजिस्टरी की वजह से दिन भर काम चलता रहा। तहसीलों में वसीका नवीसों ने सुबह से ही रजिस्ट्रियां लिख रखी थी।
विज्ञापन


दूर दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस वजह से रजिस्ट्रियां वापस नहीं की गई और सिलसिला शाम तक चलता रहा। वहीं कई स्कूलों में भी छुट्टी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में संदेश दोपहर को पहुंच गया था, लेकिन छुट्टी नहीं की गई। जालंधर के नेहरू गार्डन सरकारी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई, हालांकि अभिभावक दोपहर को ही स्कूलों में बाहर खड़े दिखाई दिए।


जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदर सिंह का कहना है कि सभी स्कूलों में संदेश भेज दिया गया था। वहीं उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कुछ स्कूल खुले हुए थे।

डीसी केके यादव ने इस बारे में अपने मातहत अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे इस मामले की जांच करें कि सीएम के आदेशों की पालना क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed