{"_id":"6700234abf1f8343d80faae0","slug":"ndrf-team-found-the-body-of-a-child-drowned-in-water-on-the-second-day-pathankot-news-c-61-1-kot1001-102252-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पानी में डूबे बच्चे का शव एनडीआरएफ टीम को दूसरे दिन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पानी में डूबे बच्चे का शव एनडीआरएफ टीम को दूसरे दिन मिला
Fri, 04 Oct 2024 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट चक्की दरिया में पिता-पुत्र पूजा सामग्री बहाने गए थे, पिता का शव उसी दिन मिल गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। चक्की दरिया पठानकोट में पूजा सामग्री बहाने गए डूबे पिता-पुत्र में से पिता का शव उसी दिन बरामद हो गया था। शुक्रवार को जिला प्रशासन और एनडीआरएफ टीम ने बच्चे का शव भी बरामद कर लिया है।
शहर की बसंत काॅलोनी के रहने वाले मृतक विनय महाजन का शव प्रशासन ने वीरवार को पानी से बरामद किया था और शुक्रवार को 12 वर्षीय बच्चे ओजस महाजन का शव भी निकाल लिया है। हालांकि जहां पिता-पुत्र डूबे थे वह हिमाचल प्रदेश का एरिया आता है लेकिन, वीरवार से ही पठानकोट प्रशासन और हिमाचल प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। मृतक विनय महाजन पेशे से दुकानदार था। जिला प्रशासन अधिकारी ने मौके पर पहुंच शव को पानी से निकलवा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में मां-बेटी ही रह गए हैं। दोनों मृतकों के डूब जाने का परिवार सदस्यों को तब पता चला जब स्कूटी दरिया किनारे खड़ी देखी।
फोटो: 01 मृतक बच्चे की फाइल फोटो।