फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Santokh Singh Chaudhary faced protests of nurses at civil hospital in Jalandhar

जालंधर: सिविल अस्पताल पहुंचे सांसद संतोख सिंह, करना पड़ा नर्सों के विरोध का सामना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी

Wed, 10 Nov 2021 08:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Nov 2021 08:00 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी को नर्सों के विरोध का सामना करना पड़ा। वह सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान नर्सों ने सांसद के सामने ही पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
MP Santokh Singh Chaudhary faced protests of nurses at civil hospital in Jalandhar
डेंगू वार्ड का निरीक्षण करते सांसद संतोख सिंह चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिविल अस्पताल में बुधवार को जब डेंगू वार्ड का दौरा करने सांसद संतोख सिंह पहुंचे तो उनका सामना हड़ताल पर बैठी नर्सों से हो गया। सांसद को मौके पर देखकर नर्सिंग स्टाफ का पारा बढ़ गया और उन्होंने कांग्रेस की पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सांसद के सामने ही नर्सों ने यह सरकार निक्कमी है, यह सरकार बदलनी है, के नारे तक लगा डाले।

विज्ञापन

 
आखिर नर्सिंग स्टाफ के धरने तक पहुंचे सांसद को नर्सों की बात तो सुननी पड़ी। नर्सों ने सांसद को अपनी मांगो से अवगत करवाया तो सांसद ने भी कह दिया कि हर कार्य का एक प्रोसेस होता है, मैं आपकी बात मंत्री साहब तक पहुंचा दूंगा। सांसद ने जब सिविल अस्पताल में परेशान हो रहे मरीजों व बच्चों की दुहाई देकर नर्सिंग स्टाफ से हड़ताल खत्म करने का आवाह्न किया तो नर्सों ने इस परेशानी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया।
विज्ञापन


स्टाफ ने सांसद से साफ कह दिया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर अधिसूचना जारी नहीं होती, वह हड़ताल खत्म नहीं करेंगी। जब सांसद अपनी कार में बैठने लगे तो सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने उन्हें नियमित करने की मांग को लेकर घेर लिया। सांसद ने किसी तरह कर्मचारियों को आश्वासन देकर वहां से निकलना ही बेहतर समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के जाते ही सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह आज डीसी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल करने जा रहे हैं। इसके बाद वह भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल की वजह के बारे में नर्सिंग स्टाफ का कहना था कि पहले उनका पे-ग्रेड 4600 रुपये हुआ करता था। साल 2011 में उनका पे-ग्रेड कम कर 3200 रुपये कर दिया गया। इसके बाद अब 3200 से भी कम कर उन्हें 2800 रुपये पे-ग्रेड दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed