{"_id":"6170446a6c052b09e4754bdc","slug":"mp-harsimrat-kaur-badal-visit-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की तैयारी: व्यस्त कार्यक्रम के बीच चूड़ियां खरीदने पहुंचीं सांसद हरसिमरत, जालंधर में की शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ की तैयारी: व्यस्त कार्यक्रम के बीच चूड़ियां खरीदने पहुंचीं सांसद हरसिमरत, जालंधर में की शॉपिंग
Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:02 PM IST
सार
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जालंधर कैंट पहुंची और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका।
विज्ञापन
जालंधर में चूड़ियां खरीदतीं सांसद हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद हरसिमरत कौर बादल बुधवार को जालंधर के दौरे पर थीं। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हरसिमरत कैंट की जानी-मानी मनियारी की दुकान ब्यूटी हाउस में चूड़ियों की खरीदारी करने पहुंचीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - गीतिका मर्डर केस: पति कशिश अग्रवाल दोषी करार, यूके की अदालत ने सुनाई 20 साल की सजा
विज्ञापन
अचानक पुलिस के लंबे चौड़े काफिले के बीच करीब 2 बजे दुकान में पहुंचीं हरसिमरत को अपने बीच देखकर अन्य ग्राहक काफी खुश दिखे। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल फोन में उनके साथ तस्वीरें भी खींची। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने करवाचौथ के लिए अपनी मनपसंद चूड़ियां खरीदीं। साथ ही, मनियारी का अन्य सामान भी खरीदा। उन्होंने करीब 15 मिनट तक खरीदारी की।
विज्ञापन
कई धार्मिक स्थलों पर माथा टेका
हरसिमरत कौर बादल बुधवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर कैंट पहुंची थीं। दोपहर करीब 12 बजे जालंधर कैंट पहुंची हरसिमरत कौर ने पहले विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका। वह श्री रविदास मंदिर, मोहल्ला 30 के श्री वाल्मीकि मंदिर में माथा टेकने के बाद गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची। बाद में उन्होंने सनातन धर्म बजरंगी मंदिर में भी माथा टेका।
यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम रंधावा का अमरिंदर पर बड़ा हमला: कहा- पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा
हरसिमरत का वादा, हर महिला को दिए जाएंगे दो हजार रुपये
इस दौरान अकाली दल वर्करों की रैली को संबोधित करते हुए हरसिमरत ने कहा कि अगर अकाली दल बसपा की सरकार बनती है तो प्रत्येक महिला को दो हजार रुपये हर माह दिए जाएंगे। उन्होंने श्री वाल्मीकि भगवान की शोभायात्रा में भी हिस्सा लिया।