फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Amritpal's mother, who was going to Canada, was stopped at Delhi airport.

Jalandhar News: कनाडा जा रहीं सांसद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका

Fri, 21 Nov 2025 09:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
MP Amritpal's mother, who was going to Canada, was stopped at Delhi airport.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना होने वाली थीं। वह दोहते को देखने जा रही थीं। बलविंदर कौर के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी करवा रखा है। वह शुक्रवार की दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उनके पति तरसेम सिंह ट्रेन से अपने बेटे अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करने निकले थे। अमृतपाल सिंह की बहन पिछले कई सालों से कनाडा में रहती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बलविंदर कौर को दस साल का वीजा मिला हुआ है। बलविंदर कौर ने बताया कि उनके खिलाफ किसी तरह का केस दर्ज नहीं है। उनके खिलाफ उन्हें रोकना गलत है। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर और पिता तरसेम सिंह को भी एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed