{"_id":"669d048e1e28f9dd8b0c8176","slug":"mp-amritpal-singh-s-brother-harpreet-sent-to-jail-in-ice-drugs-case-bail-plea-to-be-heard-on-july-23-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICE Drugs Case: सांसद अमृतपाल सिंह का भाई हरप्रीत भेजा जेल, जमानत याचिका पर 23 जुलाई को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICE Drugs Case: सांसद अमृतपाल सिंह का भाई हरप्रीत भेजा जेल, जमानत याचिका पर 23 जुलाई को होगी सुनवाई
Sun, 21 Jul 2024 06:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:23 PM IST
सार
सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को आइस ड्रग केस को दो दिन की रिमांड खत्म होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हैप्पी और उसके साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्लौर नाके पर आइस ड्रग्स के साथ पकड़े खालिस्तान समर्थक और श्री खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को दो दिन की रिमांड खत्म होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। क्योंकि कोर्ट में आज पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी।
विज्ञापन
एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हैप्पी के लिए दस दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ दो दिन का रिमांड ही मंजूर किया था। वहीं शनिवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 23 जुलाई की तारीख दी थी। मंगलवार को कोर्ट में हैप्पी की जमानत पर बहस होगी।
विज्ञापन
निचली अदालत से दोनों का रिमांड न मिलने के कारण पुलिस ने एडिशनल सेशन जज केके जैन की अदालत में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई हुई। वहीं, पुलिस उस व्यक्ति को पहले ही जेल भेज चुकी है, जिससे हैप्पी और लवप्रीत ने ड्रग खरीदी थी। इनमें आइस सप्लायर संदीप अरोड़ा और संदीप के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मारवाह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
दर्ज किया गया था झूठा केस: वकील
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के वकील ईमान सिंह ने हरप्रीत की गिरफ्तारी पर कहा था कि पुलिस ने सियासत के दबाव में आकर झूठा केस दर्ज किया है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी द्वारा बदलाखोरी की राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा अमृतपाल की देखरेख में बनाई जा रही पार्टी को क्षति पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ये झूठा केस 2-4 ग्राम के लिए बना दिया गया। जिले का एसएसपी सिर्फ चार ग्राम नशीले पदार्थ के लिए प्रेसवार्ता कर रहा है। इस झूठे केस में उच्च अधिकारी कैसे शामिल हैं, एसएसपी की प्रेसवार्ता से पता चलता है। आगे तो कभी गाड़ियों की चेकिंग हाईवे पर नहीं हुई, मगर आज ही होनी थी। ऐसे में पहले भी अमृतपाल सिंह के परिवार को टारगेट किया गया था।
11 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी। हैप्पी और लवप्रीत अपनी क्रेटा कार में लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपये का आइस ड्रग खरीदने आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ लिया था। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे लगी सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी भी थी।