{"_id":"6849bbee80dea9f52e03309a","slug":"mother-and-son-died-after-eating-poisoned-bread-father-is-serious-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-100570-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जहर मिली रोटी खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जहर मिली रोटी खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर
Wed, 11 Jun 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। गांव गुरुसर में जहर मिली रोटी खाने से युवक व उसकी मां की मौत हो गई, जबकि उसके पिता अभी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मामले में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने मंगलवार देर रात मृतक युवक की पत्नी, सास व साले समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव गुरुसर में सोमवार देर रात शिवतार सिंह उर्फ राजू, उसके पिता सुरजीत सिंह और माता जसविंदर कौर को उनकी बहू खुशमनदीप कौर ने खाना खिलाया। खुशमनदीप ने खुद भी यह खाना खाया था। खाना खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ गई। सभी को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती करवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने आटे में जहरीला पदार्थ मिला होने की बात कही। शिवतार सिंह की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे बठिंडा रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, देर रात जसविंदर कौर ने भी दम तोड़ दिया। उधर, बुजुर्ग सुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में राजू के भाई जगतार सिंह के बयान पर पुलिस ने खुशमनदीप कौर, उसकी मां परमजीत कौर व भाई संदीप सिंह के अलावा महिला के मित्र गांव बड़ी कोटली निवासी चमकौर सिंह के खिलाफ इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई शिवतार सिंह की शादी करीब चार माह पूर्व खुशमनदीप कौर के साथ हुई थी, लेकिन खुशमनदीप इस शादी से खुश नहीं थी। करीब एक माह पूर्व वह अपने मित्र चमकौर सिंह के साथ उसके घर चली गई थी, जिसे पंचायत के तौर पर राजीनामा कर वापस लाया गया था। घर आकर भी उसका रवैया ठीक नहीं था। वहीं, खुशमनदीप भी अस्पताल में दाखिल है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि मामले में चार लोगों पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।