फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Moga youth shot dead in Manila

Jalandhar News: मोगा के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या

Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 11 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Moga youth shot dead in Manila
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। जिले के गांव माहला खुर्द निवासी 33 वर्षीय जसविंदर सिंह की मनीला (फिलिपींस) में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। जसविंदर सिंह नौ वर्षों से मनीला में फाइनेंस का काम कर रहा था।
वारदात की जानकारी सबसे पहले जसविंदर के चचेरे भाई लखबीर सिंह को लगी, जो कनाडा में रहता है। उसे मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे सूचना मिली कि जसविंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद उसने गांव में परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी। जसविंदर की नवविवाहिता पत्नी गगनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। जसविंदर सिंह का शव रविवार या सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। जसविंदर के पिता दिलीप सिंह, पत्नी गगनदीप कौर और परिजनों ने मनीला प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। कहा कि जसविंदर सिंह के हत्यारों की जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

जसविंदर के परिजनों के अनुसार जसविंदर सिंह ने विदेश जाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार किया था। दो साल पहले गांव में आलीशान कोठी बनवाई। उसने मनीला में भी खुद का आवास बनाया था। जसविंदर की 9 फरवरी 2025 को गगनदीप कौर से शादी हुई थी। वह चार 4 मार्च को ही मनीला लौटा था। गांव की सरपंच के पति गुरु साहिब सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह बहुत मेहनती और नेक युवक था। उसे गांव का ही मोहन सिंह नौ साल पहले मनीला लेकर गया था। साथ ही उसे फाइनेंस का काम सिखाया। मोहन सिंह की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद जसविंदर सिंह मनीला में मोहन के परिवार को अपना परिवार समझकर देखरेख कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed