{"_id":"eb09bf528e82a6a8f28a3a65e54102c9","slug":"mobile-tower-protest-road-jaam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में मोबाइल टावर, चक्का जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में मोबाइल टावर, चक्का जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी घर की छत पर मोबाइल कंपनी का टावर
विज्ञापन
लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर मोहल्ला
निवासियों ने नए बस स्टैंड के पास करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर चक्का
जाम भी किया।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे रवि शर्मा, अशोक तेजपाल, पप्पा सेखों, आप नेता डॉ. सुरिंदर दिवेदी, नरिन्द्र राठौर, कुलदीप शर्मा और दीपक अरोड़ा ने बताया कि उनके मोहल्ला में एक व्यक्ति ने अपने घर पर टावर लगाने से पहले किसी भी मोहल्ला निवासी को विश्वास में नहीं लिया और न ही सरकारी हिदायतों के मुताबिक नगर प्रशासन से एनओसी हासिल किया। चक्का जाम की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मोहन सिंह बराड़, एसएचओ इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी, सहायक एसएचओ गुरदीप सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।