फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News in Hindi: MLA Berry opens godown in jalandhar

जालंधर में भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासत गरमाई, विधायक बेरी और कालिया आमने-सामने

Thu, 16 Jul 2020 07:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: MLA Berry opens godown in jalandhar
मीडिया के सामने विधायक ने खुलवाया गोदाम। - फोटो : फाइल फोटो

जालंधर केंद्रीय क्षेत्र में गरीबों के लिए भेजे जा रहे सूखे राशन को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा नेताओं का तर्क है कि कांग्रेसी विधायक सरकारी राशन को डंप कर रहे हैं और खुद बांट रहे हैं, जो गैरकानूनी है। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने सूर्या एन्क्लेव में एक टेंपो में लदा सरकारी राशन पकड़ लिया।

विज्ञापन


उसके तुरंत बाद मौके पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी पहुंच गए और आरोप लगाया कि सरकारी राशन की थैलियों को एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में रखा गया है। कालिया ने ही बुधवार को विधायक राजिंदर बेरी पर एक होटल में सरकारी राशन स्टॉक करने और गरीबों को न बांटने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


भाजपा नेता अनिल सच्चर और किशन लाल शर्मा ने सूर्य एंन्क्लेव में एक टेंपो को रोककर उसकी जांच की तो उसमें सरकारी बोरियों में भरा राशन मिला। उन पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की फोटो लगी थी। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर जिला खुराक सप्लाई अधिकारी भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तर्क दिया कि राशन जालंधर में कई स्थानों पर गरीबों को बांटा जा रहा है, प्रापर्टी डीलर का कार्यालय सिर्फ राशन को कुछ समय तक रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें कोई गैरकानूनी कार्य नहीं है। देर शाम विधायक बेरी भी मौके पर आ गए और उन्होंने राशन का वितरण अधिकारियों से शुरू करवाया। 

विधायक ने मीडिया के सामने खोला गोदाम
गुरुवार को दोपहर में बेरी ने कालिया पर छोटे स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया था। दोपहर को बेरी व उनके समर्थकों ने मीडिया के सामने गोदाम का ताला खुलवाया और दिखाया कि अंदर राशन सरकारी नहीं बल्कि एनजीओ द्वारा दी गई थैलियां थी। हॉल में 20 से 25 राशन के पैकेट पड़े थे लेकिन इनमें से सरकारी राशन कार्ड से जुड़ा कोई पैकेट नहीं है।

बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने विधायक राजिंदर बेरी पर राशन स्टॉक करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विधायक ने जनता के लिए भेजे गए सरकारी राशन को हड़प लिया है। उन पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जाए।

उन पर केस दर्जकर पूरे मामले की जांच की जाए। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भी इस मामले में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया था। कालिया ने इस मामले में पीएम नरिंदर मोदी व डीसी जालंधर को शिकायत कर मामला दर्ज करने को कहा था।

गुरुवार को विधायक बेरी ने गुरनाम सिंह मुल्तानी, विपन चड्ढा बब्बी, शौरी चड्ढा, शमशेर खैहरा, मनदीप जस्सल व मीडिया के समक्ष होटल के हाल का ताला खोला और दिखाया कि अंदर जो राशन की थैलियां पड़ी हैं, वह सरकारी नहीं हैं।

बेरी ने कहा कि यह वह पैकेट हैं जो उन्हें एनजीओ और दोस्तों ने सहयोग कर भेजे हैं। उन्होंने कहा कि उनके हलके में 8000 से ज्यादा लोगों को राशन के पैकेट बांटे गए हैं। यह पैकेट फूड सप्लाई ऑफिस के अधिकारियों और मुलाजिमों ने भिजवाए हैं, जिसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। विधायक राजिंदर बेरी ने कांग्रेसी नेता की मौजूदगी में कहा कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया राजनीतिक तौर पर हाशिये पर हैं, इसलिए सस्ती शोहरत पाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed