फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Merchants would get rid of the bureaucracy : Kejriwal

व्यापारियों को अफसरशाही से दिलाएंगे निजात : केजरीवाल

Sun, 28 Feb 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 28 Feb 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Merchants would get rid of the bureaucracy : Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों के हित में बोलकर पंजाब में मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार और कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन


यहां अग्रवाल समाज की ओर से रखे गए कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने वहां पर मौजूद व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आने पर व्यापारियों को अफसरशाही से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अकाली-भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार और सरकारी महकमे व्यापारियों के खिलाफ गलत नीति अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स सरकार को देते हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकारी कार्यालय उनको परेशान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि सरकार की इसी गलत नीतियों से पंजाब का उद्योग यहां से बाहर के राज्यों में जाकर शिफ्ट हो गया है। उन्होंने व्यापारियों को अफसरशाही से मुक्ति दिलाने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान उनको 70 में से मिली 66 सीटों ने यह दिखा दिया कि जनता अब भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब दौरे के दौरान वे इंडस्ट्री व ट्रेड एसोसिएशन से मिले हैं।

केजरीवाल ने खुद के भ्रष्टाचार मुक्त के नारे पर कहा कि जब वे इस नारे को लगाते थे तो कभी-कभी सोचते थे कि क्या असल में भ्रष्टाचार मुक्त भारत हो सकता है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया अब पंजाब में करके दिखाएंगे।


पुलिस प्रताड़ना की शिकार रजनी से मिले
केजरीवाल कुछ माह पहले पुलिस प्रताड़ना की शिकार शिक्षा प्रोवाइडर रजनी के घर पहुंचे। उन्होंने रजनी और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि पंजाब में उनकी सरकार आने पर आरोपियों को सजा जरूर दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जो भी अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ एफआरआई दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed