फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Manpreet Mannu killed in encounter cremated amidst heavy security

मोगा : एनकाउंटर में मारे गए मनप्रीत मन्नू का भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

Sat, 23 Jul 2022 01:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manpreet Mannu killed in encounter cremated amidst heavy security
मोगा। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू का पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मनप्रीत मन्नू के शव को मोगा के गांव कुस्सा लाया गया, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। गौरतलब है कि मरहूम गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में वांटेड शूटर जगरूप रूपा व मनप्रीत मन्नू एनकाउंटर में पुलिस द्वारा ढेर कर दिए गए थे। अमृतसर के सिविल अस्पताल में देर रात दोनों का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद दोनों के शवों को उनके पैतृक गांवों में लाया गया। मनप्रीत मन्नू के शव को उसके पैतृक गांव कुस्सा में लाया गया। जहां उसका भारी सुरक्षा के बीच सुबह करीब तीन बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को मुखाग्नि पिता ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि जगरूप रूपा तथा मनप्रीत मन्नू का 20 जुलाई को पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे चले मुकाबले में एनकाउंटर कर दिया गया था। ये दोनों गैंगस्टर अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सरहद के पास गांव भकना में स्थित एक पुरानी हवेली में छिपे हुए थे। इस गोलीबारी में तीन पुलिस मुलाजिम व एक निजी चैनल का कैमरामैन भी जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed