Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Make arrangements for separate lock-ups for women: Shanti

महिलाओं के लिए अलग हवालात की व्यवस्था करें : शंटी

Sun, 01 Nov 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 01 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for separate lock-ups for women: Shanti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जतिंदर सिंह शंटी ने रविवार को पुलिस विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस थानों और चौकियों में महिलाओं के लिए अलग हवालात और शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए 15 दिनों की समय-सीमा तय की गई है।


शंटी ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह व्यवस्था अनिवार्य है। डीएसपी पलविंदर सिंह को इस मामले को तुरंत पुलिस मुख्यालय के समक्ष उठाने के निर्देश दिए गए। शंटी ने पुलिस थानों और ट्रैफिक विंग में कर्मचारियों की कमी पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने सीनियर चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दवाओं और पर्याप्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, डायलिसिस सुविधाएं, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और शवगृह की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। आपातकालीन वार्डों और शौचालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का जोर दिया गया। इस अवसर पर एक खुले शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया। शंटी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर उनका निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त रणदीप सिंह हीर ने आयोग के सदस्य का स्वागत किया। उन्होंने सभी निर्देशों को गंभीरता से लागू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed