फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU's Aditya will shoot arrows in America

एलपीयू के आदित्य चलाएंगे अमेरिका में तीर

Fri, 17 Sep 2021 10:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
LPU's Aditya will shoot arrows in America
जालंधर। एलपीयू में बीए क्लास के होनहार विद्यार्थी आदित्य चौधरी को 19 से 26 सितंबर तक अमरीका में होने वाली सीनियर वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। वह भारत की टीम के नए युवा रूप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में इस टीम द्वारा देश के लिए पुरस्कार जीतने की बहुत उम्मीद है। बता दें आदित्य भारत की उस अंडर 21 पुरुषों की ‘री-कर्व’ टीम का भी हिस्सा थे, जिसने हाल ही में पोलैंड के व्रोकला में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में ‘स्वर्ण’ पदक जीता था। चयनित भारतीय दल, जिसमें छह री-कर्व और छह कंपाउंड तीरंदाज शामिल हैं, इनकी औसत आयु 20 वर्ष से कम है और चैंपियनशिप में 10 स्पर्धाओं में इन्हें भाग लेना है। टीम के दो अन्य सदस्यों, पार्थ सालुंके और अतुल वर्मा के साथ आदित्य भारत की ‘री-कर्व’ पुरुष टीम का हिस्सा हैं। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि यह एक बहुत ही आशाजनक संकेत है कि विश्वविद्यालय और देश के बहुत युवा व्यक्ति विविध क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि एलपीयू भारत के शैक्षणिक, उद्योग, सांस्कृतिक, खेल और संबद्ध परिदृश्यों के लिए वास्तव में बहुत योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed