{"_id":"68dfd6b2953883a45b0e4e53","slug":"lpu-provides-jobs-to-children-from-flood-affected-families-mp-dr-mittal-distributes-letters-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-108747-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: एलपीयू ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चों को दी नौकरी, सांसद डॉ. मित्तल ने बांटे पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: एलपीयू ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चों को दी नौकरी, सांसद डॉ. मित्तल ने बांटे पत्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में परिवार के लोगों को खोने वाले पीड़ितों को बीते दिनों राज्यसभा सदस्य व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने नौकरी देने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को एलपीयू रोजगार पत्र बांटकर इसकी शुरुआत की। डायरेक्टर अमन मित्तल का कहना है कि जिस तरह पीड़ित परिवार आते जाएंगे उनके बच्चों को नौकरियां देने का सिलसिला चलता रहेगा।
डॉ. अशोक मित्तल ने 5 सितंबर को घोषणा की थी कि वे बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को नौकरी देंगे। अब इस वादे को पूरा करते हुए उन्होंने प्रभावित परिवारों को उनकी योग्यता के अनुसार एलपीयू में स्थायी नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर डॉ. मित्तल ने कहा कि हम जिन जिंदगियों को खो चुके हैं उन्हें कोई वापस नहीं लाया जा सकता लेकिन हमारा प्रयास है कि पीड़ित परिवारों को अकेला न छोड़ा जाए। यह सिर्फ नौकरी देने की बात नहीं है, यह सम्मान, सुरक्षा और जीवन को फिर से संवारने का अवसर है।
विज्ञापन
मुकेरियां की पुराना भंगाल की रहने वाले दीपिका की मां बाढ़ में चल बसी थीं। उन्होंने कहा- मैं अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी के साथ बिल्कुल अकेली रह गई थी। इस नौकरी ने मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया है। पठानकोट के जुगियाल निवासी गगन की पत्नी की बच्चों को बचाते हुए बाढ़ में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा- यह नौकरी मेरे लिए जीवन की एक नई शुरुआत है। इससे पहले डॉ. मित्तल ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये की सहायता भी दी थी। उन्होंने सभी समाजसेवियों और कॉर्पोरेट जगत से इस पुनर्वास कार्य में आगे आने की अपील की है।