फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU gave 50 lakh reward to Neeraj Chopra, who won gold medal

गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को एलपीयू ने दिया 50 लाख का इनाम

Tue, 31 Aug 2021 09:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
LPU gave 50 lakh reward to Neeraj Chopra, who won gold medal
जालंधर। टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को एलपीयू ने 50 लाख रुपये का नगद इनाम दिया है। नीरज चोपड़ा के साथ ही भारतीय पुरुष हाकी टीम के 9 सदस्यों को कुल 85 लाख रुपये का नगद इनाम दिया गया। एलपीयू ने कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को 10 लाख व ऊंची कूद के रजत पदक विजेता निषाद कुमार को 25 लाख रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की। यह दोनों ही यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।
विज्ञापन

एलपीयू ने अपने सभी ओलिंपिक पदक विजेता छात्रों को कुल 1.75 करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार वितरित किया। इन सभी ओलिंपिक खिलाड़ियों को एलपीयू में पहुूंचने पर सम्मानित किया गया। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इनाम वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान नीरज चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपनी मातृ संस्था में वापस आना बड़े ही गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एलपीयू और मेरे फैकल्टी ने भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण जीतने के मेरे सपने को सच करने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि विश्वविद्यालय कई और उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी तैयार करेगा जो भविष्य में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाएंगे। इस दौरान उन्होंने 87.58 मीटर लम्बे नीरज चोपड़ा मार्ग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पहुंची भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों ने नीरज चोपड़ा के साथ एक छोटा यादगार हाकी मैच भी खेला। मैच के बाद नीरज ने भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों को भाला फेंकने की तकनीक दिखाई। नीरज ने एक भाला हस्ताक्षर कर इसे स्मृति चिन्ह के रूप में एलपीयू को भेंट किया। भारतीय हाकी टीम के सदस्यों ने विश्वविद्यालय को अपने हस्ताक्षर वाली हाकी स्टिक भी भेंट की। इस दौरान यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि एलपीयू पिछले कुछ वर्षों से देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रयास कर रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप हमारे कई विद्यार्थियों ने पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed