फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lawrence Bishnoi Provides weapons to shooters through drones

Lawrence Bishnoi: शूटरों को ड्रोन से उपलब्ध कराता है हथियार, रूसी रॉकेट लॉन्चर से लेकर AK47 तक का इस्तेमाल

Tue, 22 Oct 2024 09:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:22 AM IST
सार

लाॅरेंस के शूटर व गुर्गे एके-47 व रूसी रॉकेट लॉन्चर तक का इस्तेमाल कर खौफ पैदा कर चुके हैं। इतना ही नहीं ऑस्ट्रिया से मंगवाई पिस्टल तक पकड़ी जा चुकी हैं। यह हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Provides weapons to shooters through drones
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई के जुर्म का साम्राज्य भारत के 11 राज्यों समेत 6 देशों तक फैल चुका है। हर राज्य की जिम्मेदारी अलग-अलग लोग संभालते हैं। इस गैंग के गैंगस्टरों को अलग-अलग जगहों से हथियार पहुंचते हैं, इसके बाद वे हत्या की वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की हत्या पाकिस्तान से आई एके-47 राइफल के अलावा पाॅइंट 30 बोर और नौ एमएम पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। यह हथियार आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। एके-47 से सात गोलियां सीधे मूसेवाला को लगी। उनकी थार गाड़ी पर 25 फायर किए गए। मोहाली इंटेलिजेंस कार्यालय पर अटैक करने वाला मुख्य हमलावर गैंगस्टर लॉरेंस का गुर्गा दीपक हरियाणा के झज्जर के गांव सूरजपुर का रहने वाला था। हमला आरपीजी से किया गया था। यह रूस निर्मित रॉकेट लॉन्चर था।
विज्ञापन


21 जुलाई को मुजफ्फरपुर में हथियार की सप्लाई करने जाने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे पकड़े गए थे। इनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार ग्लोक पिस्टल व आठ मैगजीन बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की की जिगना व एके-47 जैसे हथियार मिले

बिश्नोई गैंग को हथियार मध्यप्रदेश के मालवा से जिसमें धार, सेंधवा, बड़वानी, रतलाम, खंडवा, बुराहनपुर, खरगोन यूपी में मेरठ, मुज्जफरनगर और अलीगढ़. बिहार में मुंगेर और खगड़िया,पाकिस्तान, अमेरिका, रूस, कनाडा, नेपाल से भी हथियार पहुंच रहे हैं। सलमान की हत्या की साजिश रचने का भंडाफोड़ हुआ तो पता चला था कि लाॅरेंस के शूटर पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार एके 47, एके 92 और एम 16 तथा तुर्की निर्मित जिगाना हथियार खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

पाकिस्तान से तस्कर डोगर भेजता है हथियार

लाॅरेंस के निकटवर्ती सुक्खा को गिरफ्तार किया तो उसने खुलासा किया कि वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान स्थित हथियार डीलर डोगर से संपर्क किया और हथियारों के सौदे की शर्तों पर बातचीत करते हुए शॉल में लिपटे एके-47 और दूसरे आधुनिक हथियार दिखाए। डोगर ने हथियार सप्लाई करने पर सहमति जताई, जबकि सुक्खा ने 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान और बाकी रकम भारत में डिलीवरी के समय देने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed