{"_id":"5f0848198ebc3e63b956e678","slug":"kovid-19-rail-division-ferozepur-gain-profit-178-crores-in-june-firozpur-news-pkl3808136120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19, रेल डिवीजन फिरोजपुर ने जून में 178 करोड़ की आमदन की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19, रेल डिवीजन फिरोजपुर ने जून में 178 करोड़ की आमदन की
विज्ञापन
कोविड-19 के चलते उत्पन्न हुई तमाम मुश्किलों के बावजूद रेल डिवीजन फिरोजपुर ने मालगाड़ी और स्पेशल ट्रेनों से जून माह में 178 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि पिछले साल जून माह में डिवीजन ने 152 करोड़ कमाए थे, इस बार डिवीजन ने 17 फीसदी अधिक कमाई की है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम ने दी।
डीआरएम ने बताया कि फिरोजपुर मंडल ने कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुएं को ट्रेनों के माध्यम से वितरित करना जारी रखा। परिचालन और वाणिज्यिक विभाग के आपसी समन्वय से मंडल ने चौबीस घंटे काम कर श्रमिकों और ट्रकों की कमी के बावजूद फ्रेट टर्मिनलों पर अनलोडिंग व लोडिंग सुनिश्चित कर नए आयाम स्थापित किए।
चुनौतीपूर्ण समय होने के बावजूद भी रेल डिवीजन फिरोजपुर ने जून माह में 178 करोड़ (लगभग) की फ्रेट आय दर्ज की है, जो पिछले वर्ष जून माह से 17 प्रतिशत अधिक है। कोविड-19 के दौरान जून में 50 पार्सल स्पेशल ट्रेनों से 17 हजार 110 क्विंटल अति आवश्यक वस्तुओं का परिवहन देश के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जिससे 72 लाख (लगभग) राजस्व की प्राप्ति हुई।