फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kotkapura shooting incident: five police officers including the then DSP interrogated

कोटकपूरा गोलीकांड : तत्कालीन डीएसपी समेत पांच पुलिस अधिकारियों से पूछताछ

Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kotkapura shooting incident: five police officers including the then DSP interrogated
वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी कोटकपूरा गोलीकांड की घटना की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बुधवार को एक बार फिर डीआईजी दफ्तर में तत्कालीन डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू समेत पांच पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करते हुए उनके बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन

डीआईजी दफ्तर में एसआईटी सदस्य व डीआईजी फरीदकोट सुरजीत सिंह की अगुवाई में बलजीत सिंह सिद्धू के अलावा लुधियाना के एसपी रहे बलबीर सिंह, डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा, थाना बाजाखाना के एसएचओ रहे अमरजीत सिंह कुलार व एएसआई हरि कृष्ण से घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई। मालूम हो कि पिछले सप्ताह भी डीआईजी सुरजीत सिंह ने तत्कालीन एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर सिंह मान समेत करीब 10 पुलिस अधिकारियों के बयान कलमबद्ध किए गए थे। इस मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एसआईटी को 6 महीने में अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की हिदायतें दी हुई है जिसके चलते एसआईटी बड़ी तेजी के साथ इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed