फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kejriwal and Sisodia are running the government in Punjab: Ashwini Sharma

पंजाब की सत्ता चला रहे केजरीवाल और सिसोदिया: अश्विनी शर्मा

Sat, 02 Aug 2025 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal and Sisodia are running the government in Punjab: Ashwini Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पंजाब के हितों पर आम आदमी पार्टी डाका डाल रही है। पंजाब को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित दिल्ली से आए नेता चला रहे हैं। यहां पर दिल्ली के अधिकारियों को भी लगाया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने यहां आयोजित एक जनसभा में कहीं।

लैंड पुलिंग पर शर्मा ने कहा कि किसानों की भूमि पर कब्जा करने की जो कोशिश की जा रही है। सरकार के मंसूबे पूरे होने नहीं दिए जाएंगे। किसान पंजाब का अन्नदाता है और उसकी एक इंच भूमि पर भी किसी को लेने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने के बजाय सरकार ने धोखा किया है और राज्य को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। गुरप्रीत सिंह गिल पर हुई विजिलेंस रेड पर शर्मा ने कहा कि आप सरकार बदले की राजनीति कर रही है। अगर गुरप्रीत गिल आप में चले जाते तो वह दूध के धुले बन जाते। अब उन्होंने भाजपा की नीतियों को पसंद करके यहां आना उचित समझा तो सरकार विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने सुनील जाखड़ को सम्माननीय नेता बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले तीन माह में संगठन का विस्तार करेगी और भाजयुमो का भी पुन: गठन किया जाएगा। वह पार्टी के चौथी बार प्रधान बने है और पंजाब की नब्ज को अच्छे से जानते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता राणा सोढ़ी के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

------ फोटो: फिरोजपुर में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा संबोधित करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed