फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jam on Delhi railway track, farmers also kept Delhi highway stalled

दिल्ली रेलवे ट्रैक पर जाम, किसानों ने दिल्ली हाईवे भी रखा ठप

Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jam on Delhi railway track, farmers also kept Delhi highway stalled
गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों ने रामा मंडी से लुधियाना की तरफ जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे के साथ रेलवे ट्रैक को बंद कर रखा है। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक जालंधर से जाम नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि सोमवार को रक्षाबंधन के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। मंगलवार से पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया जाएगा। इससे पूरा पंजाब जाम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कल भी उनका जालंधर में हाइवे व रेलवे ट्रैक जाम जारी रहेगा। किसानों के जाम से 107 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल, स्वर्ण शताब्दी समेत 50 ट्रेनें रद कर दी गई हैं। गन्ना संघर्ष कमेटी का कहना है कि जब तक गन्ने की कीमत 400 रुपये नहीं होती, वे धरना नहीं हटाएंगे। कम से कम पंजाब सरकार हरियाणा के 358 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा तो दें ही। हरियाणा में 358 रुपये प्रति क्विंटल रेट है, जबकि 15 रुपये बढ़ाने के बाद भी पंजाब में रेट 325 रुपये प्रति क्विंटल ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed