फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar west by Election AAP leader Tinu alleges Congress candidate Surinder Kaur did her own development

जालंधर उपचुनाव: AAP का कांग्रेस उम्मीदवार पर आरोप, टीनू बोले- सुरिंदर कौर ने अपना विकास किया, लोगों का नहीं

Sun, 07 Jul 2024 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के मतदान के लिए तीन दिन बाकि हैं। इससे पहले नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया रहे हैं। 

विज्ञापन
Jalandhar west by Election AAP leader Tinu alleges Congress candidate Surinder Kaur did her own development
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) पर आक्रमक हो रही है, वहीं आप की तरफ से भी कांग्रेस को जवाब देना शुरू कर दिया गया है। आप ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


रविवार को आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार रहे पवन कुमार टीनू व आप की महिला नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने आरोप लगाया कि सुरिंदर कौर ने जालंधर में सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए लोगों का विकास तो किया नहीं बल्कि अपने बेटे की नाजायज कॉलोनियों को कटवा दिया। टीनू व थियाड़ा ने देओल कॉलोनी में पहुंचकर मीडिया को दिखाया कि किस तरह से नाजायज कॉलोनी को काटा गया।
विज्ञापन


पवन कुमार टीनू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पांच साल तक सुरिंदर कौर डिप्टी मेयर रहीं हैं, लोगों के बीच पांच साल तक सुरिंदर कौर गैरहाजिर थीं। पूरे एरिया में कोई भी एक काम वेस्ट हलके में नहीं करवा पाईं। सुरिंदर कौर अपने मोहल्ले तक में समस्याएं नहीं हल करवाई पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीने ने आरोप लगाया कि एक निजी कंपनी की तरफ से 100 से ज्यादा मरले की जगह को कमर्शियलाइजेशन करवाया था। मगर डिप्टी मेयर रहते हुए सुरिंदर कौर के बेटे ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए कमर्शियल जगह को रेजिडेंशियल बना लिया गया। अब उक्त प्लाट को कॉलोनी की तरह काट कर बेचा जा रहा है। जोकि पूर्ण रूप से अवैध काम हो रहा था और अपनी राजनीतिक पावर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। उक्त प्लाट को सरकारी सीवजेर सिस्टम से भी जोड़ दिया गया। कांग्रेस हर जगह पर कमीशन बाजी करती आ रही हैं। पवन कुमार टीनू ने कहा- सारे मामले की विजिलेंस जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed