फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalalabad susceptible area DIG Hardayal Singh Mann visits

अतिसंवेदनशील हलका बना जलालाबाद, डीआईजी हरदयाल सिंह मान ने किया दौरा

Thu, 04 Feb 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad susceptible area DIG Hardayal Singh Mann visits
फिरोजपुर/जलालाबाद। नगर काउंसिल चुनाव के नामांकन को लेकर हुई सियासी झड़प के बाद जलालाबाद अतिसंवेदनशील हलके में आ गया है। इसीलिए वीरवार को फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान ने जलालाबाद का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक जहां पर अकाली और कांग्रेसियों के बीच पथराव व गोलियां चली थी, उस कोर्ट परिसर का डीआईजी मान ने निरीक्षण किया। मान ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि मान ने यह भी देखा कि 14 फरवरी को कहां-कहां पोलिंग बूथ स्थापित करने हैं और वहां पर किस स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, ताकि मतदान वाले दिन वारदात न हो। मतदान के बाद कहां मशीनें रखी जानी हैं और कहां पर मतगणना की जानी हैं। इन सभी प्रबंधों की समीक्षा की। मालूम हो कि दो फरवरी को नामांकन भरने को लेकर अकाली और कांग्रेसियों के बीच जबरदस्त पथराव व गोलियां चली थी। इस वारदात में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की कार के शीशे टूट गए थे और लगभग छह लोग जख्मी हुए थे। अकालियों के दो वर्कर अधिक घायल होने के कारण फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल हैं, जिनसे वीरवार को सुखबीर मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरदयाल सिंह मान जलालाबाद का निरीक्षण करने पहुंचे थे, ताकि 14 फरवरी को शांतिपूर्वक मतदान करवाए जा सकें। मतदान वाले दिन कितनी सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। किसी तरह से मतदान वाले दिन वोटरों को पोलिंग बूथ में जाने देना है। कहां पर मतगणना की जानी है, ताकि लोगों की भीड़ न लग सके। इन सभी चीजों को देखने के लिए डीआईजी ने जलालाबाद का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed