{"_id":"6875f37a36e3fa050df63c99ed84e43e","slug":"jail-student-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भूखहड़ताल पर बैठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में भूखहड़ताल पर बैठे विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 17 May 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद नेता की बस के शीशे तोड़ने के मामले में गिरफ्तार विद्यार्थियों ने
विज्ञापन
माडर्न जेल में रविवार को भूख हड़ताल की। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन
उन्हें सरकार से समझौता करने का दबाव डाल रहा है। इस मामले में जेल प्रशासन
ने विद्यार्थियों के भूख हड़ताल पर बैठने की बात को सिरे से ही नकार दिया
है।
पंजाब स्टूडेंट यूनियन के प्रांतीय सचिव राजिंदर सिंह ने बताया कि जेल में बंद उनके साथियों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है और उनकी किसी से भी से मुलाकात नहीं करवाई जा रही। एक दिन पहले ही जेल प्रशासन ने इन विद्यार्थियों को अलग अलग बैरक में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही पुलिस ने विद्यार्थियों पर से इरादा ए कत्ल का आरोप वापस ले लिया है और पुलिस चाहती है कि वह बाकी आरोपों के तहत अदालत से जमानत करवा करवाकर जेल से बाहर आ जाएं। लेकिन पीएसयू बिना शर्त रिहा करने की मांग पर ही कायम है।
उधर, यूथ कांग्रेस ने 18 मई सोमवार को माडर्न जेल के बाहर राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सीनियर नेता धनजीत सिंह धनी के अनुसार विद्यार्थियों की बिना शर्त रिहाई को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन की अगुवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग करेंगे।