फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   International cricket stadium built in Amritsar Ballerton Park Jalandhar to be changed say CM Bhagwant Mann

CM मान की घोषणा: अमृतसर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जालंधर के बल्टर्न पार्क का क्या होगा नया नाम

Wed, 11 Jun 2025 08:22 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 08:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि अमृतसर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। वहीं, जालंधर के बल्टर्न पार्क का नाम बदलकर नया नाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
International cricket stadium built in Amritsar Ballerton Park Jalandhar to be changed say CM Bhagwant Mann
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर में थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी थे। इस दौरान सीएम मान ने घोषणा की है कि अमृतसर में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जाएगा और पंजाब की टीमों को बाहरी राज्यों के मैदान में खेलने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। पंजाब में तीन अंतराष्ट्रीय स्टेडियम हो जाएंगे। जालंधर में बुधवार को सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बल्टर्न पार्क पहुंचे और उन्होंने राज्य को नए स्पोर्ट्स हब का शिलान्यास किया। उन्होंने 77.77 करोड़ के उक्त प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस दौरान पंजाब के निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, मोहिंदर भगत के अलावा तमाम विधायक और राज्य सभा सांसद क्रिकेटर हरभजन सिंह, संत सीचेवाल और एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह भी खेल प्रेमी हैं। जालंधर वालों को मैं बधाई देता हूं कि देश के लिए इतने खिलाड़ी दिए हैं, जिसकी गिनती नहीं है। भारतीय हॉकी टीम में आज 8 प्लेयर जालंधर से हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जालंधर के बल्टर्न पार्क खेलकर बड़े हुए हैं और बड़े बड़े देशों में जाकर भारत का नाम रोशन किया। यह छोटी बात नहीं कि यहां से उठकर एक क्रिकेटर ने विदेशों में देश का झंडा ऊंचा किया।
विज्ञापन


मान ने कहा कि मेरे पिता और परिवार खेल को काफी पसंद करते थे। हॉकी व क्रिकेट का उनको शौक था। हॉकी हमारे पंजाब की पहचान थी, लेकिन पिछली सरकारों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया। मगर हम पंजाब को दोबारा पुराना पंजाब बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर होगा बल्टर्न पार्क का नया नाम
मान ने कहा बल्टर्न पार्क का हम नाम भी बदलेंगे। इसे लेकर सीएम मान ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर बल्टर्न पार्क का नाम रखा जाएगा। खेलों में पंजाब टॉप पर है। भारतीय क्रिकेट टीम का कैप्टन, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन और भारतीय फुटबॉल टीम का कैप्टन हमारे पंजाब से हैं। यह हमारे पंजाब की खेलों की देन है। इसलिए बच्चों को बताना चाहिए कि हमें अपने बच्चों को खिलाड़ियों जैसा बनाना है।

एक साल में तैयार होगा स्पोर्ट्स हब
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक होगा। क्योंकि इस स्पोर्ट्स हब में कई सारे स्पोर्ट्स का इंतजाम होगा। रोजाना हजारों लोग इस पार्क में आकर अपनी स्पोर्ट्स खेल पाएंगे। एक साल के अंदर ये स्पोर्ट्स हब तैयार हो जाएगा, एक साल बाद मैं और भगवंत मान दोनों खेलने के लिए यहां दोबारा आएंगे।

सतगुरु कबीर के प्रकाशोत्सव की बधाई
सीएम भगवंत मान व केजरीवाल ने स्टेज से ही सतगुरु कबीर के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। हालांकि जालंधर में कबीर मंदिर में राज्यस्तरीय समारोह था, लेकिन दोनों नेताओं ने उस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। इस समारोह में सीएम मान को बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करनी थी लेकिन बाद में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत समारोह में पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि आज महान संत कबीर का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर जालंधर को ये सौगात मिली है।

भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस
सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सरकार ने पहले ही दिन यह एलान किया था। उक्त दोनों मामलों में चाहे कोई भी शामिल हो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। हमारे पास सबूत होने चाहिए उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed